ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सिस्टम को शर्मसार करती तस्वीर: मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक की डिग्गी में नवजात का शव रखकर कलेक्टर के पास पहुंचा पिता

सिस्टम को शर्मसार करती तस्वीर: मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक की डिग्गी में नवजात का शव रखकर कलेक्टर के पास पहुंचा पिता सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में किस तरह की बदहाल व्यवस्था है, इसकी एक तस्वीर आज देखने को मिली. 17 अक्टूबर को दिनेश भारती अपनी पत्नी मीना भारती की डिलीवरी कराने के लिए सिंगरौली के जिला अस्पताल पहुंचा था. लेकिन पहले यहां पदस्थ स्टाफ ने नर्स ने पर्ची काटने के नाम पर मरीज के परिजनों को अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. सरिता शाह के निजी क्लीनिक में भेज दिया, जहां चिकित्सक ने मरीज के परिजनों से 200 रुपए की फीस ली और जब पर्ची काटी गई और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट चिकित्सक ने देखी तो पता चला बच्चे की मौत मां की कोख में हो चुकी है. उनके स्टाफ में 5000 रुपए लेकर परिजनों को जिला अस्पताल भेज दिया. वहां उसके डिलीवरी करवाई, तो मृत बच्चे का जन्म हुआ, तो परिजनों ने घर जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की. चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ ने एंबुलेंस न होने की बात की तो, पिता ने नवजात बच्चे के शव को अपने बाइक की डिग्गी में डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनाई. जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के एसडीएम को तुरंत आदेश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button