ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर जा रही भाजपा नेता सतीश सुखेजा की बस पर लिखी गाली, FIR दर्ज

सतना: किसी कर्मचारी को नौकरी से निकलाने का अंजाम क्या होता है, इसका उदाहरण सतना बस स्टैंड से सामने आया है। इंदौर जा रही इस बस को जिसने भी देखा वह एक मिनट तक बस को निहारता रह गया। कोई ये देखकर हंसने लगा तो कोई दूसरा उसका वीडियो बनाने लगा। इस बस का मालिक भाजपा नेता सतीश सुखेजा हैं। मामले में मालिक ने थाने में इसकी शिकायत की है।रविवार रात सतना बस स्टैंड पर इंदौर जाने के लिए सुखेजा ट्रेवल्स की एक बस खड़ी थी। बस के विंड स्क्रीन पर लगी LED इमेज पर बस कंपनी के नाम और बस के डेस्टिनेशन के बजाय बस मालिक के सरनेम के साथ भद्दी गाली डिस्प्ले हो रही थी। गाली के साथ लिखा सुखेजा शब्द पट्टी के तौर पर लगातार चल रहा था। इसका पता न तो बस में बैठे ड्राइवर को था न ही ऑफिस में स्टाफ को। जब स्टैंड पर बस चर्चा का विषय बन गई तो फौरन बस मालिक ने डिस्प्ले बंद करवा दिया।थाने पहुंचा मामलाबस के डिस्प्ले में गाली प्रदर्शित होने की वजह किसी की शरारत थी या मालिक को बदनाम करने की सोची समझी साजिश। इसका पता नहीं चल सका। बस मालिक सतीश सुखेजा ने कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि ये उसके एक पुराने कर्मचारी की शरारत हो सकती है। भाजपा नेता सुखेजा ने पुलिस को बताया कि उसके यहां सलमान खान नाम का एक कर्मचारी था। जिसे कई महीने पहले काम से हटा दिया था। डिस्प्ले का कोड उसे पता था। संदेह है कि उसने ही काम से हटाए जाने की बौखलाहट में कोड का इस्तेमाल कर डिस्प्ले से छेड़छाड़ की और उसमे भद्दी गालियां लिखी हो।

Related Articles

Back to top button