ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

घटना संतपुरा मोहल्ला की,शरारती व्यक्तियों ने दिया वारदात को अंजाम;पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना: मंदिर में मां काली की खंडित मूर्ति के पास बैठा हिन्दू समाज।पंजाब के जिला लुधियाना के इलाका धुरी लाइन संतपुरा मोहल्ला में शरारती व्यक्तियों द्वारा मां काली की मूर्ति खंडित कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जैसे ही इलाका निवासी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे तो उन्होंने मां काली की मूर्ति खंडित देखी।इलाका निवासियों ने तुरंत जिला पुलिस को सूचित किया। बता दें घटना स्थल पर जिला पुलिस अधिकारी ADCP रुपिंदर कौर सरां, ACP राजेश शर्मा, ACP हरीश बहल पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें आदि भी चैक किए लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।बता दें मंदिर में हुई इस बेअदबी के बाद जहां इलाका निवासियों में भारी रोष है वहीं शहर की धार्मिक हिन्दू संस्थाएं भी पहुंची। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा और भानू प्रताप मंदिर में मौका देखने पहुंचे। धार्मिंक संगठनों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं है। बता दें जिस जगह यह घटना घटित हुई है वह रेलवे लाइनों के पास है।बताया जा रहा है कि मंदिर में जो पूजारी रखा है वह रात के समय में मंदिर नहीं होता। घटना स्थल पर थाना GRP और RPF के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। घटना के बाद कुछ देर तो पुलिस हदबंदी में ही उलझी रही। धार्मिक संगठनों ने पुलिस से आग्रह किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि समय रहते आरोपियों को न पकड़ा गया तो संघर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button