ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ कांग्रेस की गांधी चौपाल

सागर: देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और नफरत से त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती हैमहंगाई, बेरोजगार और सांप्रदायिकता के खिलाफ रविवार को कांग्रेस ने मोतीनगर चौराहे पर रविशंकर पार्क में गांधी चौपाल का आयोजन किया। गांधी जयंती दो अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा गांधी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आयोजित चौपाल में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर देश की एकता और समरसता के लिए भजन गाए गए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस प्रभारी अंजू बघेल ने बापू के बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी कांग्रेसजन को प्रेरित किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि गोडसे के अनुयायियों को भी गांधीजी का महिमा मंडन करने की जरूरत पड़ने लगी है। इससे पता चलता है कि इस देश में गांधी का क्या महत्व है?पूर्व विधायक सुनील जैन ने भारत जोड़ो यात्रा का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसी ऐतिहासिक यात्रा देश में स्वतंत्रता के बाद अभी तक नहीं निकाली गई। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और नफरत से त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और गांधी चौपाल के सागर शहर के नवनियुक्त प्रभारी अमित दुबे ने कहा कि गांधी कभी नहीं मरते, गांधी की विचारधारा पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा। चौपाल को जगदीश यादव, रमाकांत यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी और आभार संदीप सबलोक ने माना। गांधी चौपाल के आयोजन में शहर सेवादल सिंटू कटारे ने सभी को गांधी टोपी पहनाकर और सूत की माला से सम्मानित किया। इस दौरान मुकुल पुरोहित, निधि जैन, सुरेंद्र सुहाने, चक्रेश सिंघई, आशीष ज्योतिषी, प्रदीप कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चावला, महेश जाटव, जितेन्द्र रोहण और अंकलेश्वर दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button