ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सतना में अवैध परिवहन और खनन रोकने गई फॉरेस्ट टीम पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया,

मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई होने के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सतना में अवैध परिवहन और खनन रोकने गई फॉरेस्ट टीम पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है सतना के सिंहपुर वन रेंज के लेड़हरा जंगल में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना पर फारेस्ट रेंजर 08 सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम को देखते ही रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और अपने अपने वाहन लेकर भागने लगे, जिन्हें पकड़ने के लिए फॉरेस्ट बीट गार्ड पीछा कर रेत लोड ट्रैक्टर को रोकने लगे। लेकिन एक दबंग ट्रैक्टर चालक ने अमदरी बीट गार्ड योगेंद्र शाह और कोठी के बीड गार्ड प्रदीप पांडेय पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद ऑफर तफरी का माहौल हो गया। टीम घायलों को उठाने लग गई और मौका पाते ही सभी माफिया वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। लेकिन टीम ने एक ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया फॉरेस्ट की टीम घायलों को लेकर कोठी अस्पताल पहुंची, जहां बीट गार्ड योगेंद्र साह की हालत नाजुक होने से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। रेंजर नितीश कुमार ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मामला संवेदनशील होने से पुलिस फौरन सक्रिय हो गई और जिला अस्पताल जाकर घायल का बयान दर्ज किया। साथ ही रेत माफिया ट्रैक्टर चालक गोरैया गांव के होने से पुलिस की एक टीम गुरैया गांव से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button