ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

शिवसेना नेता हरीश सिंगला को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे (शिंदे ग्रुप) के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को वीडियो कॉल के जरिये पाकिस्तान के एक नंबर से बम से उड़ाने व जान से मारने की धमकी मिली है। हरीश सिंगला ने बताया कि वीडियो कॉल में अज्ञात आरोपियों ने उन्हें बम तक दिखाया है। सिंगला के मुताबिक इस संबंध में लिखित शिकायत पटियाला के एसएसपी और पंजाब के डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों को दी है। हरीश सिंगला ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले भी विभिन्न नंबरों से कट्टरपंथी धमकी दे चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है,

हरीश सिंगला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के कारण उनकी सुरक्षा कम की जा रही है। उन्हें जो गनमैन मिले हैं, उन्हें साथ में ले जाने के लिए पिछले लगभग 10 साल से उनके पास एस्कॉर्ट गाड़ी थी लेकिन अब पंजाब सरकार और पटियाला पुलिस ने यह एस्कार्ट गाड़ी ले ली है। अब इसे पटियाला के एसएसपी ही इस्तेमाल कर रहे हैं। केवल जिला स्तर के गनमैन ही सुरक्षा में तैनात हैं। ये सुरक्षा ड्यूटी नहीं करते हैं। ज्यादातर छुट्टी पर ही रहते हैं।

सिंगला ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग करते कहा कि इन धमकियों को देखते हुए उन्हें व उनके परिवार को ट्रेंड कमांडो की सुरक्षा दी जाए। साथ ही कागजों में उनके नाम पर दी एस्कॉर्ट गाड़ी और बुलेट प्रूफ गाड़ी वापस दी जाए। अन्यथा उनके व उनके परिवार के जान-माल के नुकसान के लिए पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी पंजाब और एसएसपी व आईजी पटियाला जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Back to top button