ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अक्टूबर को रायसेन से श्रमिकों के खाते में करेंगे अंतरित संबंल की राशि

भोपाल: प्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को मिलेगा 345 करोड़  रूपये का संबल/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 12 अक्टूबर को रायसेन के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबल योजना में प्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को 345 करोड़ 59 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। अंतरित होने वाली राशि में 14 हजार 298 श्रमिक परिवार को 310 करोड़ 40 लाख रूपये और निर्माण श्रमिकों के 1650 परिवार को 35 करोड़ 19 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान योजना के 5 जिलों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल की उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना में चयनित श्रमिकों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। संबल (2.0) योजना, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। अनुग्रह सहायता योजना में श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है। संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रूपये और श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्चुअल कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष तथा जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंग

Related Articles

Back to top button