मुख्य समाचार
मुरैना रेलवे स्टेशन से ओटो चलाने वाले चालकों ने RPF पुलिस पर लगाये बसूली के आरोप
मुरैना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन यात्रियों को लाने ले जाने के लिए खड़े होने वाले ऑटो चालकों से RPF पुलिस द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ऑटो चालकों का आरोप है कि RPF जवान उनसे ₹500 की मांग करते हैं, और जब कोई चालक पैसे देने से इनकार करता है, तो उन्हें थाने ले जाया जाता है। वहां उनके खिलाफ ट्रेन की चैन पुलिंग, बिना टिकट यात्रा जैसे झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी दी जाती है। स्थानीय ऑटो चालकों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। चालकों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं, लेकिन RPF की दबंगई उनके लिए रोजी-रोटी का संकट बन चुकी है। ऑटो चालकों के आंदोलन के बाद आरपीएफ द्वारा पांच ऑटो को जप्त कर थाने में रखवा दिया गया है और उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वही इस मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी अमित चौधरी से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया की रेलवे की सीमा में जो भी ऑटो अंदर आती है उस पर कार्यवाही की जाती है। पैसे वसूली के मामले में थाना प्रभारी ने कहा है कि इस तरह के आरोप निराधार है।


