ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

10 रुपये का विवाद… गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, जमकर चले लाठी-डंडे, जानें क्या है पूरा मामला विजयपुर में बस किराए की बात को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया. इसकी वजह से यहां लाठी-डंडे चले और जमकर बवाल भी हुआ.बीच सड़क पर हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पूरा मामला विजयपुर के चुन्नी गांव का है ये है पूरा मामला

विजयपुर में बस किराए की बात को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया. इसकी वजह से यहां लाठी-डंडे चले और जमकर बवाल भी हुआ.बीच सड़क पर हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पूरा मामला विजयपुर के चुन्नी गांव का है. ये है पूरा मामला बताया जा रहा है निजी यात्री बस में एक बच्चा चुन्नीपुरा गांव जाने के लिए बैठा था. बस के कंडक्टर ने बच्चे से किराए से ज्यादा 10 रुपए ले लिए. जब बच्चे ने ज्यादा किराया देने से मना किया तो बस कंडेक्टर ने बच्चे को गालियां दे दी. इसकी जानकारी बच्चे ने अपने घर वालों को दी. जमकर हुई मारपीट जैसे ही बस बच्चे के गांव चुन्नीपुरा पहुंची तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने बस के कंडक्टर की बच्चे से की गई गुंडागर्दी को लेकर जमकर खबर ले डाली. बीच सड़क पर ही बस का स्टाफ और ग्रामीण भीड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले. काफी देर तक ये बवाल चलता रहा. इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी. थाना प्रभारी बोले दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन नहीं दिया विजयपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई आवेदन नहीं दिया है.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी.पंरतु दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के बीच बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button