ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के नागदा-उन्हेल मार्ग पर एक स्लीपर बस पलट गई। बस के पलटते ही घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार को बचाने में ड्राइवर ने नियंत्रण खोया यात्री करतार सिंह गुर्जर ने बताया कि अशोक ट्रेवल्स की ये बस जोधपुर से इंदौर जा रही थी। भैरवगढ़ क्षेत्र में बंसल स्कूल के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सुमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीएसपी ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घायलों में बस चालक नयन सिंह, शिल्पी उपाध्याय, नैन सिंह, मनोहर, कैलाश, धर्मेंद्र और एक गर्भवती महिला शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button