ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन के बड़नगर में प्रेम-प्रसंग में लड़की भगाने के आरोप में दो पक्षों में झगड़ा एक की मौत 9 घायल

उज्जैन में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक-दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। एक युवक की मौत हो गई। 9 लोग घायल हैं। घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। मामला जिले के बड़नगर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम लिखोदा का है। विवाद का कारण प्रेम प्रसंग और लड़की भगा कर ले जाने का बताया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला भी है। एसडीओपी एमएस परमार ने बताया, शहजाद नामक युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है। आसिफ की रिपोर्ट पर आबिद सहित 10 लोग और दूसरे पक्ष के सद्दाम की रिपोर्ट पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में हत्या, प्राण घातक हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायल आबिद, अफसाना, अल्ताफ, रहीम, आसिफ, रईस, नाहरू, रूस्तम सहित 9 घायलों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button