मुख्य समाचार
मुरैना रोजगार मेले में 152 युवक युवतियों का पंजीयन।
मुरैना 11 अक्टूबर2024/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना डा. इच्छित गढपाले के निर्देशन में एव जिला परियोजना प्रबन्धक श्री दिनेश तोमर और जनपद सीईओ मुरैना श्री महावीर जाटव के नेतृत्व में जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे आईआई एसडी मारुति सुजुकी मोटर्स से श्री शिव कुमार सिंह के द्वारा 09 युवाओं का चयन एवं डीडीयूकेजीवाय ग्वालियर से श्री राजकुमार सोलंकी के द्वारा 18 युवा का चयन एवं एक्सिस बैंक से बृजकिशोर शर्मा के द्वारा 34 युवक युवतियों का चयन किया गया। न्यूमैक्स स्किल के द्वारा 18 एव हाईटेक के द्वारा 28 युवा का चयन किया। आरसेटी से 14 का चयन किया गया, जिसमें कंपनी के भर्ती अधिकारी के द्वारा अपनी कंपनी, प्रशिक्षण एवं जॉब से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी युवक- युवतियों को प्रदाय कर चयन प्रक्रिया की गई। जिसमें 152 युवक युवतियों के पंजीयन किए गए। रोजगार मेले में कुल 121का चयन किया गया ।


