ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

बनाएं लाजवाब स्वाद वाली अचारी गोभी

अचारी गोभी एक अलग स्वाद वाली डिश है। जो अलग-अलग तरह से गोभी खाना पसंद करते हैं, उन्हें यह डिश जरूर पसंद आएगी। इसे बनने के लिए अचार की जरुरत नहीं होती है बल्कि इसे अचार के मसाले में पकाया जाता है, यह इतनी ज्यादा टेस्टी होती है कि आपको यह खूब पसंद आएगी।
सामग्री : गोभी,प्याज,मेथी दाना ,राई,हींग,जीरा,सौंफ,जीरा पाउडर,कलौंजी,नमक,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,हरी मिर्च पाउडर,अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, सरसों का तेल,हरा धनिया, अदरक
कैसे बनाएं अचारी गोभी : इसे बनाने के लिए तेल गरम करें और फिर इसमें मेथी दाना, राई, जीरा, कलौंजी, सौंफ और हींग डालें। धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें और इसे अच्छे से चटकने दें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और अच्छे से भूनें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और एक मिनट के लिए फिर से भूनें। अब इसमें गोभी के फूल और नमक को डालें।इसी के साथ इसमें 1-2 टेबल स्पून पानी छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं, इसे ढककर आधा पकने दें। और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट के साथ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक दही की ग्रेवी गाढ़ी होने तक भूनें। अचारी गोभी बनकर तैयार है, कटे हुए हरे धनिये और अदरक से इसे गार्निश करें।

Related Articles

Back to top button