ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रतलाम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, कैबिनेट मंत्री काश्यप ने ध्वजारोहण कर ली सलामी

रतलाम: रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह, उमंग, हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पोलोग्राउंड पर आयोजित हुआ। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं हर्ष फायर हुआ, समृद्धि के प्रतिक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए। कार्यक्रम में पुलिस, एस.ए.एफ., होमगार्ड, आदि बलों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि काश्यप ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया, उनके साथ कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी थे। मुख्य अतिथि काश्यप ने परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया गया।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि के हाथों उत्कृष्ट अधिकारी, कर्मचारी पुरस्कृत सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ पूर्णिमा शर्मा ने किया।

मुख्य समारोह में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रथम पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार साइ श्री स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल की प्रस्तुति को दिया गया। शासकीय विभागों की झांकियां में प्रथम पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार जिला शिक्षा केंद्र तथा तृतीय पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को दिया गया।

परेड के लिए प्रथम पुरस्कार सीनियर वर्ग में प्लाटून एक एसएएफ 24 वीं वाहिनी कमांडर सुनील वास्कले, द्वितीय पुरस्कार प्लाटून दो जिला पुरुष बल के कमांडर प्रवीण वास्कले तथा तृतीय पुरस्कार प्लाटून चार जिला होमगार्ड बल की कमांडर ज्योति बघेल को प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में परेड के लिए प्रथम पुरस्कार शासकीय कलाएं विज्ञान महाविद्यालय, एनसीसी सीनियर डिवीजन के प्लाटून कमांडर सार्थक बैरागी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की एनसीसी सीनियर डिवीजन की कमांडर यामिनी विकास को तथा तृतीय पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एनसीसी कमांडर वृद्धि शर्मा को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, प्रदीप राजेंद्र सिंह लुनेरा, निर्मल कटारिया, विप्लव जैन, जुबिन जैन, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एसडीएम संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, राधा महंत, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, नागरिक आदि उपस्थित थे।

आलोट में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई ने ध्वजारोहण किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी द्वारा जिले के आलोट में मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शंभूलाल चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, एसडीएम सुनील जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत ओम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button