ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में मांस की दुकानें और बूचड़खाने 22 जनवरी को रहेंगे बंद, लोगों से की ये अपील

‘दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन’ के महासचिव इरशाद कुरैशी ने दिल्ली में मांस और मछली बेचने वाले सभी व्यापारियों से अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सम्मान में 22 जनवरी को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है। कुरैशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस अपील के पीछे की मंशा दोनों समुदायों के बीच एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देना तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे सभी बूचड़खानों तथा मांस एवं मछली बेचने वाले सभी दुकानदारों से अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक दिन के लिए अपना काम बंद रखने का आह्वान किया गया है। कुरैशी ने कहा, ‘‘हमने सभी बूचड़खानों तथा मांस एवं मछली विक्रेताओं से राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हमारे हिंदू भाई-बहनों के उत्सव के प्रति सम्मान का प्रदर्शन करने के लिए 22 जनवरी को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है।”

उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए बिक्री बंद करने से व्यापारियों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा तथा दोनों ही समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। दिल्ली के कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां ने 22 जनवरी को मासांहार भोजन नहीं परोसने की भी घोषणा की है।

‘नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शाकाहार भोजन ही परोसने का वादा किया है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

Related Articles

Back to top button