ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अयोध्या में UP ATS ने तीन संदिग्धों को पकड़ा , अर्श डला गैंग से संबंधित, पूरे अयोध्या में हाई अलर्ट

अयोध्या। अयोध्या में तीन संदिग्ध पकड़े गए , अर्श डला गैंग से संबंधित, पूरे अयोध्या में हाई अलर्ट अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले UP ATS ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है. तीनों संदिग्ध आतंकी अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं. DG कानून-व्यवस्था ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अयोध्या जनपद से ATS ने हिरासत में लिया है. संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. अभी तक इनका किसी आतंकी संगठन से सम्बन्ध होना प्रकाश में नहीं आया है. अयोध्या समेत पूरी UP में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा की गई है. SPG, CISF, स्पेशल कमांडो, CRPF, NSG और ATS अयोध्या में मोर्चा संभाले हुए हैं. अयोध्या से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं । खुफिया एजेंसियों ने भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आतंकी हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है. अलर्ट के मद्देनजर अयोध्या से 100 किलोमीटर के दायरे में सुल्तानपुर-बाराबंकी और गोंडा तक सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है. पूरे उत्तर प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इतना ही नहीं, अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ एक हजार CCTV का नेटवर्क तैयार किया गया है. काशी-मथुरा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button