ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोहन कैबिनेट की मीटिंग आज, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज डॉ मोहन यादव कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। वहीं आज होने वाली इस बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। विशेष पिछड़ी जातियों बैगा, भारिया के लिए भी योजना बनी है। इसके लिए राज्य के बजट में नया मद बनेगा। सरकार 3 साल में 1.20 लाख आदिवासियों को आवास उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पीएम जनमन योजना से जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना में 40 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का रहेगा। इसमें योजना के लिए राज्य बजट में प्रविधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button