ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर-घर पोस्टकर्ड बांटने जा रही कांग्रेस, शुरू होने जा रहा ‘न्याय दो, रोजगार दो’ अभियान

भोपाल। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जहां एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रही है। तो इधर एमपी युवा कांग्रेस ‘न्याय दो, रोजगार दो’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोस्ट कार्ड बांटेंगे। इसके तहत युवा मोर्चा प्रदेश में 460 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के माध्यम से यूथ कांग्रेस लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे उठाएगी।

इसके लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेंन करने जा रही है। इस कैंपेन में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोगों से बात की जाएगी। हर जिले में अलग से टीम बनाई जाएगी। अभियान में कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं इस दौरान 15 माह की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाएगा।

Related Articles

Back to top button