ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची में संशोधन के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल आफिसर बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाएंगे और विधानसभा चुनाव में संपर्क अभियान में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं का सत्यापन भी करेंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी को किया जाएगा।

छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल आफिसर 22 जनवरी तक बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, 13 और 20 जनवरी को घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इसमें बूथ लेवल आफिसर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ आवेदन भी लेंगे।

मतदाता सूची को पांच फरवरी तक अंतिम रूप

आवेदनों का निराकरण करके मतदाता सूची को पांच फरवरी तक अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका प्रकाशन आठ फरवरी को होगा। इसी सूची के आधार पर लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे मतदान केंद्र, जहां मतदाताओं की संख्या डेढ़ हजार से अधिक हो जाएगा, वहां नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। चुनाव आयोग की अनुमति से नए केंद्र बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button