ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रात में ढाबों और होटलों पर पुलिस और आबकारी विभाग की दबिश, 60 लोगों को पकड़ा- 55 पर केस दर्ज

खरगोन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर जिले के ढाबो पर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई शनिवार रात को शुरू हुई। नशामुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर ने सख्त आदेश दिए है। जिले के किसी भी ढाबे पर शराब परोसी गई या पाई गई तो ढाबा बंद होगा।पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं व नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के खिलाफ रात में कार्रवाई की गई। रात के दौरान हुई कार्रवाई में पुलिस ने जिले में 50 से अधिक ढाबों और होटलों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कई स्थानों पर शराब मिली। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान करीब 55 से अधिक प्रकरण भी दर्ज हुए।जिले में शनिवार रात को हुई कार्रवाई के चलते कई ढाबे और होटल बंद हो गए। एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों स्थित समस्त होटल, ढाबो की सघनता से चेकिंग कर अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button