ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

साध्वी ऋतंभरा ने इंदौर में कहा- रामजी को काल्पनिक कहने वाले आज कहां हैं?

इंदौर। आनंद का अवसर आया है। हमारे रामजी 22 जनवरी को अयोध्या आ रहे हैं। इस दिन के लिए कई माताओं ने अपने लाल खोए हैं। रामजी को काल्पनिक कहने वाले आ कहां हैं, पता लगाएं।

ये बातें रविवार को इंदौर में साध्वी ऋतंभरा ने कही। वे संस्था सेवा भारती द्वारा चिमनबाग मैदान पर आयोजित ‘सबके राम सब में राम’ कार्यक्रम में शामिल हुई। साध्वी ने कहा, अयोध्या राम मंदिर के लिए कई माताओं ने अपने लाल खोए हैं। सत्य की जीत हमेशा होती रहेगी। रामजी के सत्य को कोई झूठला नहीं सकता।

कार्यकर्ताओं की टोलियों का एकत्रीकरण

अध्यक्ष मुकेश हजेला ने बताया कि सेवा भारती द्वारा 353 बस्तियों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वालंबन, कौशल प्रशिक्षण संस्कार एवं राष्ट्र चेतना आदि कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में 526 सेवा गतिविधियां संचालित की गई। गतिविधियां संचालित करने वाले कार्यकर्ताओं की टोलियों का एकत्रीकरण भी होगा। समारोह में मालवा प्रांत के संघचालक डा. प्रकाश शास्त्री, उद्योगपति पवन सिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button