ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खजुराहो, टीकमगढ़ में रहा तीव्र शीतल दिन, मंगलवार से रीवा व शहडोल में बारिश का अनुमान

भोपाल। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है। हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। इस वजह से अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

घना कोहरा बरकरार

सुबह के समय ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा बरकरार है। रविवार को सुबह ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। उधर, रविवार को खजुराहो, नौगांव, सतना एवं टीकमगढ़ में तीव्र शीतल दिन रहा।

बादल छाने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने की संभावना है। मंगलवार से रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि हरियाणा के पास बने चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल भी छाने लगे हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, सागर, संभाग के जिलों में कोहरा बना हुआ है।

प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहने की संभावना है। वातावरण में नमी आने के कारण मंगलवार से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में वर्षा शुरू हो सकती है। बादल बने रहने के कारण फिलहाल रात के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है, लेकिन दिन का तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं।

Related Articles

Back to top button