ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कड़ाके की ठंड से होगी नए साल की शुरुआत, कोहरा बढ़ेगा, बारिश के भी आसार

ग्वालियर। कोहरा ठंड को बढ़ा रहा है। धूप का असर कमजोर होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। अगले दो दिन घना कोहरा रहने का मौसम विभाग अंदेशा जता रहा है। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होगा।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू का कहना है कि अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ने वाली है। अरब सागर की ओर से आने वाली हवाएं अपना असर नए साल में दिखाएंगी,जिसके कारण बारिश हो सकती या फिर ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान और नीचे जा सकता है। यह स्थिति पूरे सप्ताह रहने वाली है।

शीतलहर की आशंका

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी हवा में नमी कम होने से मौसम शुष्क है। लेकिन आने वाले दिनों में उत्तरी व पूर्वी हवाओं के टकराने से हवा में नमी का स्तर बढ़ेगा,जिसके कारण आसमान में बादल बनेंगे और कोहरा बढ़ेगा। यदि उत्तरी हवा की रफ्तार तेज हुई तो शीतलहर चलने की भी आशंका है।

ऐसा रहेगा मौसम

31 दिसंबर- आसमान घना कोहरा हो सकता है। जिससे दृश्यता घटेगी और धूप का असर कमजोर रहेगा। दिन में तापमान गिर सकता है।

1 जनवरी

आसमान से बादल आ सकते हैं और कोहरा कम हो सकता है। आसमान में बादल आने से दिन में धूप ठंड से राहत नहीं दिला सकेगी,ठंड बढ़ेगी।

2 जनवरी

पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। दिन में कोहरा मध्यम रहेगा और ठंड बढ़ेगी, आशंका जताई गई है कि बूंदाबांदी भी हो सकती है।

3 जनवरी

पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा ,जिससे होने वाली बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

4 जनवरी

आसमान में बादल रह सकते हैं,लेकिन बूंदाबांदी के आसार कम है पर ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

5 जनवरी

आसमान से बादल साफ हो सकते है।पर उत्तरी हवाएं अपना असर दिखा सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी और शीतलहर भी चल सकती है।

Related Articles

Back to top button