ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ठेकेदार के घर से 40 लाख का सोना चोरी, डीवीआर भी निकाल कर ले गये चोर

इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी की वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने ठेकेदार के घर में सेंध लगाई है। बताया जाता है कि ठेकेदार के घर से करीब चालीस लाख रुपये कीमत का सोना चोरी हुआ है।

खजराना थाना क्षेत्र के शराफत नगर की घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना खजराना थाना क्षेत्र के शराफत नगर में मोहसिन हुसैन के घर में हुई है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में ही मौजूद था।

चोरों ने तिजोरी तोड़कर जेवर चुराए

बताया जाता है कि रात में जब घर के सभी सदस्‍य अपनेअपने कमरों में सो रहे थे। इस दौरान चोर अंदर घुसे और मां अल्लारक्खी के रूम में रखी तिजोरी तोड़कर सारे जेवर चुरा कर ले गये। बताया जाता है कि सुबह बच्चे उठे और सीसीटीवी कैमरे बंद देखे तो घर में चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि चोर घर से डीवीआर भी निकाल कर ले गये।

Related Articles

Back to top button