ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दो पक्ष के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला

जबलपुर। दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को रोकने के लिए पहुंचे युवक पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया। एक पक्ष नाराज हो गया और उसने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में बरेला पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

सनी यादव और शिवकुमार बर्मन का विवाद हो रहा था

बरेला पुलिस ने बताया कि कटियाघाट में बुधवार रात सनी यादव और शिवकुमार बर्मन का विवाद हो रहा था। तभी वहां कटियाघाट निवासी विवेक पटेल पहुंचा और दोनों को समझाते हुए अलग-अलग किया। इससे शिवकुमार बर्मन नाराज हो गया। उसने साथी अभिषेक गोटियां, मन्नू महोबिया और अमित बर्मन को बुलाया। जिसके बाद चारों ने विवेक से मारपीट की और उस पर चाकू से पेट पर वार कर दिया। विवेक की आवाज सुनकर गांव के सोनू और रत्नेश पहुंचे, तो आरोपित वहां से भाग निकले। खून से लथपथ विवेक को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। मामले में पुलिस आरोपितों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button