ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रेडिसन होटल चौराहे पर भीड़ंत के बाद पलटा ट्रक, कैबिन में फंस गया क्लीनर

इंदौर। रेडिसन होटल चौराहा पर मंगलवार रात दो ट्रकों में भीड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक पलट गया।उसमें मिट्टी भरी हुई थी। क्लीनर कैबिन में ही फंसा रह गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से ट्रक उठाया। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। घटना करीब 3:30 की की बताई जा रही है।

एक ट्रक देवासनाका और दूसरा खजराना की तरफ से आ रहा था। चालकों की लापरवाही से ट्रक भीड़ गए। मिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। हादसा देख कर दूसरे वाहन चालक रुके और पुलिस कंट्रोल रुम पर काल लगाया। रात्री गश्त करने वाले पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पास में मेट्रो ट्रेक का निर्माण का कार्य चल रहा है। अफसरों ने क्रेन बुला कर ट्रक को उठाया। घायल का नाम ओमप्रकाश और शौकत अली निवासी झालावाड़ है।

घटना के बाद विजयनगर,खजराना और लसूड़िया थाना की टीम पहुंची लेकिन घटना स्थल और सीमा क्षेत्र को लेकर मशक्कत चलती रही। इस चौराहा पर आए दिन हादसे होते है। यातायात पुलिस ब्लैक स्पाट के रुप में चिन्हित कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button