ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फिर दिल्ली बुलाए गए मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्रिमंडल पर होगा अंतिम निर्णय

भोपाल । प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव फिर दिल्ली बुला लिए गए हैं। वह शनिवार को रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे और रविवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर मंत्रिमंडल में नामों को लेकर पर चर्चा करेंगे।

समझा जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में कुछ नामों को लेकर निर्णय लिया जाना था। इस नामों पर सहमति के बाद भोपाल में मोहन कैबिनेट को शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुख्यमंत्री की मुलाकात नहीं हो पाई थी।

बताया जा रहा है कि नड्डा और बीएल संतोष से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पहले मुख्यमंत्री का इंदौर से आने के बाद उज्जैन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार को अचानक देर शाम वह इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का यह सात दिन में उनका तीसरा दिल्ली दौरा है।

Related Articles

Back to top button