ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

देश में एक पार्टी का शासन स्थापित करना चाहते हैं PM मोदी और भाजपा : खरगे

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के दोनों सदनों से विपक्षी दलों के 141 सांसदों के निलंबन को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी देश में एक ही दल का शासन स्थापित करना चाहते हैं। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान चाहते थे। 6 आरोपियों पर आतंकवाद विरोधी यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

भाजपा सांसद से अब तक पूछताछ नहीं की गई ?

उन्होंने सवाल किया, “आरोपियों के प्रवेश में मदद करने वाले भाजपा सांसद (प्रताप सिम्हा) से अब तक पूछताछ नहीं की गई है। यह कैसी जांच है? संसदीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को जवाबदेह क्यों नहीं बनाया गया?” खरगे ने यह भी पूछा, “जाहिर तौर पर घुसपैठिए महीनों से इसकी योजना बना रहे थे, तो फिर इस बड़ी खुफिया विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? संसद की बहुस्तरीय सुरक्षा के बावजूद, दो लोग अपने जूते में पीले रंग के धुएं वाली गैस के केन को छिपाकर सदन में प्रवेश करने में कैसे कामयाब हुए?”

एक पार्टी का शासन स्थापित करना चाहते हैं PM मोदी

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी देश में “एक पार्टी का शासन” स्थापित करना चाहती है। खरगे ने कहा, “वे ‘एक अकेला’ की बात करते हैं जो लोकतंत्र को ध्वस्त करने जैसा है। विपक्षी सांसदों को निलंबित करके उन्होंने ठीक यही किया है।” उन्होंने कहा, “इस शर्मनाक सुरक्षा चूक के लिए उच्च पद पर बैठे लोगों को दंडित करने के बजाय सांसदों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया गया है और इस तरह ‘वे’ जवाबदेही से बच गए हैं।”

सदन में तख्तियां लहराने और नारे लगाने के आरोप में पिछले कुछ दिनों के भीतर 141 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को 49 लोकसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसद 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button