ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एसपी कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डाला, आग लगाने की काेशिश

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार की दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां आसपास ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को आग लगाने से रोक दिया और समझाकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पास ले गए।

महिला ने की लिखित शिकायत

महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को लिखित शिकायत की है जिस पर जांच शुरू हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के एसपी बंगला के पीछे रहने वाली गीता सिंह ने अपने पेट्रोल डाला है और उसी समय वहां पुलिस ने पहुंच कर बचाव किया है।

अभिषेक मिश्रा नाम के व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी

महिला का आरोप है कि अभिषेक मिश्रा नाम के व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।उसके पट्टे की जमीन उसे नहीं मिल पा रही है, जबकि इसके पहले भी उसने शिकायत की है। लगातार इस मामले को लेकर वह प्रशासन और पुलिस के पास जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मजबूर होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का निर्णय लिया है।

पूरा मामला जमीन के विवाद का

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद है।इसके पहले कोतवाली पुलिस ने महिला को राहत दिलाई है। मैं पूरे मामले की जांच करा रही हूं। राजस्व विभाग का अमला भी जमीन का निरीक्षण करने गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई होगी। पहले भी कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। पूरा मामला जमीन के विवाद का है,जिसको लेकर महिला ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button