ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MPPSC 2023: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का छह केंद्रों में हुआ आयोजन, सुरक्षा के बीच पहली पारी के पेपर समाप्त

कटनी। राज्य सेवा व राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा शहर के छह परीक्षा केंद्रों में रविवार को आयोजित की जा रही है। केंद्रों में 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में किया जा रहा है। पहली पारी की परीक्षा समाप्त हो गई और अब दो बजे के बाद दूसरी पारी की परीक्षा छह केंद्रों में ही आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे जहां खिले रहे तो वहीं कुछ लोग निराश नजर आए।

इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कटनी के शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज झिंझरी में 240 अभ्यर्थी, शासकीय माडल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी में 250 अभ्यर्थी, बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल में 300, नालंदा हायर स्कूल सिविल लाईन में 400, शासकीय तिलक महाविद्यालय में 450 और शासकीय उत्कृष्ट स्कूल माधवनगर कटनी में 313 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button