ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नव विवाहिता की आत्महत्या के कारणों का हुआ हैरान करने वाला खुलासा, गैर इरादतन हत्या के मामले में ससुराल पक्ष गिरफ्तार

सतना।  दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के इनामी फरार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 6 माह पूर्व एक नव विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शादी के बाद से ही नव विवाहिता अपने पति राहुल जैसवाल के साथ इंदौर में रहती थी, जहां उसके साथ आए दिन मारपीट होती थी। इस कारण नव विवाहिता के पिता इंदौर बेटी से मिलने गए थे। तब पिता के सामने ही ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की।

कुछ महिनों से थे फरार

लिहाजा नव विवाहिता के पिता उसे अपने साथ ले आए, लेकिन लगातार नव विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा फोन पर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दहेज प्रताड़ना और गैर इरादतन हत्या की शिकायत पर पति राहुल जैसवाल, ससुर अशोक जैसवाल, समेत सास और नंद को मामले पर आरोपी बनाया गया। जिसके बाद से बीते कुछ महीनों से सभी फरार चल रहे थे। न्यायालय ने सभी आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button