ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

 ग्वालियर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराव पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जबकि मृतका के पति ने लूट और हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में रहने वाली महिला की घर में ही हत्या से सनसनी फैल गई है।मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका माला शर्मा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। माला गाजियाबाद की रहने वाली थी। उसकी 4 साल पहले मनीष शर्मा नाम के युवक से शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल के लोग कार की मांग करते थे और कम दहेज मिलने को लेकर अक्सर माला को परेशान करते थे
खास बात यह है कि माला की मौत की सूचना उसके पति मनीष शर्मा ने खुद ही पुलिस और मायके पक्ष को दी। पति ने पुलिस को बताया कि वह जब घर लौटा तो गेट खुला हुआ था। पत्नी पलंग पर पड़ी थी और उसका डेढ़ साल का बेटा भी उसके पास लेटा था। पत्नी को वह निजी अस्पताल में ले गया लेकिन वहां से जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
माला का गला उसकी चैन और काले धागे से कसा हुआ था। जिससे उसकी हत्या की लगभग पुष्टि हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। पति ने लूट का भी अंदेशा जताया है। मनीष ने कहा कि उसकी अलमारी से 10 तोला सोना और पचास हजार नकदी भी गायब है, लेकिन पुलिस को इस कहानी पर शक है। फिलहाल सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button