ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कार्यक्रम स्थल से निकलते ही घिरे शिवराज, समर्थकों ने रुकवाया काफिला, जानें पूरी खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसी के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

 शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भीड़ ने घेर लिया। समर्थकों ने शिवराज का काफिला रुकवा दिया। जिसके बाद जनता के बीच पहुंचे शिवराज के समर्थन में मामा-मामा के नारे लगे। इस दौरान शिवराज सिंह ने समर्थक युवा और महिलाओं से मुलाकात की। यहां भीड़ ने शिवराज को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर आक्रोश जताया।

 मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर प्रचंड जीत दर्ज की। जिसके बाद केंद्र ने चौकाने वाला फैसला करते हुए प्रदेश की कमान डॉ. मोहन यादव के हाथों में सौंप दी। जिसके बाद से ही महिलाओं और युवाओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button