ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

झूठ, बेईमानी और अहंकार के कारण हारी कांग्रेस, सीएम शिवराज ने भोपाल में कहा

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस झूठ, बेईमानी और अहंकार के कारण चुनाव हारी है। चुनाव में कई तरह के दाव-पेच खेले, जीत नहीं सके तो रो रहे हैं कि मशीन गड़बड़ थी। जो कमीशन के आरोप लगाते थे, वे स्वयं भ्रष्ट हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय हैं। 15 महीने के लिए सरकार में आए थे, झूठे वादे कर गए और एक भी पूरा नहीं किया।

चौहान उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में बहनें कमल के फूल की प्रिंट वाली साड़ियां पहनकर पहुंची थीं। इसके साथ ही 29 कमल के फूलों की मालाओं से शिवराज सिंह का अभिनंदन किया, जिन पर सभी लोकसभा क्षेत्रों का नाम लिखा था।

कार्यक्रम में सभी ने 29 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मेरी सांस चलेगी, आपकी सेवा करूंगा। मेरे लिए सबसे बड़ा पद भाई और मामा का है, इससे बड़ा दुनिया में कोई पद नहीं हैं।

मैं पहले उन क्षेत्रों में जा रहा हूं, जहां भाजपा चुनाव नहीं जीती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गाड़ियां हर वार्ड में जाएंगी और छूटे हुए हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएंगे। विकास भी करेंगे और जनता की सेवा के अभियान भी चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।

वो भारत को भगवान का वरदान हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आपकी जिंदगी बदलने की गारंटी ली है, आप उनको प्रधानमंत्री बनाने की गारंटी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के दिन सुबह हुई नहीं कि सबसे पहले लाड़ली बहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

अभी मेरे पास एक बहन आई थी समीना बी। समीना ने भाजपा को वोट दिया और बाद में उसके साथ देवर ने मारपीट की। इस पर मैंने बहन से कहा, तुम आ जाओ मुख्यमंत्री निवास…तेरा भाई अभी जिंदा है।

चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है मैं तेरी देखरेख करूंगा। मैं सिर्फ कहने के लिए भाई नहीं हूं। यह भाई-बहन पवित्र रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही प्रदेश में लखपति बहना अभियान चलेगा।

Related Articles

Back to top button