मध्यप्रदेश
शौंच के लिए घर से निकली युवती,आज कुएं में मिली लाश
*एक दिन पूर्व घर से लापता हुई थी युवती

दबोह थाना अंतर्गत ग्राम धनौरा में एक 16 वर्षीय युवती की कुएँ में तैरती हुई लाश मिली है।सूचना पर दबोह पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से शव को कुएँ से बाहर निकाला।घटना गुरुवार को दोपहर 12 बजे की बताई गई है।इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।दबोह पुलिस के एएसआई महेन्द्र सिंह उचाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धनौरा में मुकेश प्रजापति की 16 वर्षीय पुत्री रुचि प्रजापति बुधवार की सुबह शौच जाने की कहकर घर से निकली थी।जब युवती काफी समय तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया।मृतिका के परिजनों ने कुछ दूरी पर सुखवासी प्रजापति के हार में बने कुएँ में जाकर देखा तो युवती की लाश उसमें उतारती हुई मिली।इस पर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार भेज मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।




