ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

11 दिसंबर को आ रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम पर यह होगा असर

भोपाल। तूफान मिचौंग का असर समाप्त हो चुका है। हरियाणा एवं अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात भी समाप्त हो चुके हैं। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में कुछ बादल बने हुए हैं और प्रदेश के शेष क्षेत्रों से बादल छंटने लगे हैं।

धूप निकलने की वजह से अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है तो बादल छंटने से रात के तापमान में गिरावट भी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम साफ होने के कारण अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

प्रदेश में सबसे कम 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मिचौंग तूफान समाप्त हो चुका है।

वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

उसका प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने लगा है।

इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है। 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर एक बार फिर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button