ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गांधी हॉल में मुद्रा महोत्सव, महालक्ष्मी नगर मैदान में मेला, केशरबाग रोड पर होगी भागवत कथा

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 8 दिसंबर को होंगे। इसमें मुद्रा महोत्सव में प्राचीन मुद्राएं और डाक टिकट देखने का अवसर मिलेंगे। इसके साथ कर्मचारियों के कौशल विकास में वृद्धि के उपाए जानने के इच्छुकों के लिए एम्पलायीज स्किल डेवलपमेंट सीरीज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चित्रकला प्रदर्शनी और मेले में भी घूमने जाया जा सकता है। इसके अतरिक्त भागवत कथा भी आयोजित की जाएगी।

– मुद्राओं में किसी की रुचि नहीं होती, लेकिन आप मुद्राओं के इतिहास के साथ उनके अलग-अलग स्वरूप को निहारना चाहते हैं तो गांधी हॉल पहुंच जाएं। यहां तीन दिनी मुद्रा महोत्सव -2023 में सुबह 11 बजे शाम 7 बजे तक मुद्राओं के साथ ही फासिल्स, दुर्लभ डाक टिकट भी देख सकेंगे।

– पढ़ने में यदि आपकी रुचि है और दिन का खाली वक्त आप किताबों के बीच गुजारना पसंद करते हैं तो शहर के मध्य इसका उम्दा विकल्प है। रीगल सर्कल के समीप स्थित शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के रिडर्स रूम में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आप पढ़ने का शौक पूरा कर सकते हैं।

– कर्मचारियों के कौशल विकास में वृद्धि के उपाए जानने के इच्छुकों के लिए एम्पलायीज स्किल डेवलपमेंट सीरीज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से जाल सभागृह में होगा। इसमें स्किल ट्रेनर त्रिलेखा पाठक संबोधित करेंगे।

– रंगबिरंगी मछलियों की खूबसूरत दुनिया निहारने, मेले का आनंद लेने और बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजारने की इच्छा है तो शाम 4 बजे बाद महालक्ष्मी नगर मैदान जा सकते हैं। यहां लगा मेला और उसमें बना टनल एक्वेरियम आपको सुकून भी देगा और अच्छा वक्त बिताने का मौका भी देगा।

– मां ग्रुप कारड़ा परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विनय नगर वाक गार्डन, केशरबाग रोड पर किया जा रहा है। इसमें आचार्य पं. पुष्पानंदन महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button