ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दो पक्षों में मारपीट के मामले में आया नया मोड़, पीड़िता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (आजमगढ़ ग्रामीण) अरूण दीक्षित ने बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को 2 पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी और एक पक्ष ने पत्नी और नाबालिग बेटी की पिटाई करने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी।

लड़की का इलाज चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी ने बताया कि लड़की का इलाज चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में लड़की के साथ बलात्कार की बात नहीं कही गई थी, लेकिन बाद में लड़की ने अपने बयान में सामूहिक बलात्कार की बात कही। दीक्षित के मुताबिक लड़की के बयान के बाद प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा-376डी (सामूहिक दुष्कर्म) के साथ पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गई हैं लेकिन चिकित्सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक (आजमगढ़) अनुराग आर्य ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति है और इसलिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button