ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्ष पद का निर्वाचन अवैध घोषित

मंदसौर। जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के अध्यक्ष पुष्पाबाई पति कन्हैयालाल पाटीदार का निर्वाचन कलेक्टर न्यायालय ने अवैध घोषित किया है। जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ जुलाई 2022 को पुष्पा पाटीदार का निर्वाचन हुआ था।

निर्वाचित जनपद सदस्यों द्वारा उन्हें बहुमत से निर्वाचित किया गया था। इस निर्वाचन में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार संगीताबाई राठौर ने इस निर्वाचन को मप्र पंचायत राज्य अधिनियम की धारा 122 के अंतर्गत कलेक्टर न्यायालय में चुनौती दी। याचिका में यह कहा गया था कि पुष्पाबाई पाटीदार ने सक्षम प्राधिकारी को मप्र का जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया था।

उनका जन्म और शिक्षा ग्राम गादौला जिला प्रतापगढ़ (राज.) में हुई। इस कारण वे मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित स्थान के लिए निर्वाचित होने के लिए पात्र नहीं हैं। जब याचिका का सूचना पत्र जनपद अध्यक्ष पुष्पाबाई को भेजकर जवाब लिया गया तो उन्होंने जवाब में बताया कि उनका जन्म और शिक्षा राजस्थान में हुई है, किंतु विवाह उपरांत वे मंदसौर जिले के ग्राम बरखेड़ा देवडूंगरी की निवासी हो गई हैं।

वह अब 25 वर्ष से मप्र की निवासी और पिछड़ा वर्ग की हैं। याचिकाकर्ता संगीताबाई के अभिभाषक प्रकाश रातड़िया का तर्क था कि जिस अभ्यर्थी का जन्म मध्यप्रदेश में नहीं हुआ है और मध्यप्रदेश के सक्षम प्राधिकारी का जाति प्रमाण-पत्र नहीं है, उसे आरक्षित पद पर निर्वाचित होने की पात्रता नहीं है।

कलेक्टर दिलीपकुमार यादव ने उभयपक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तर्कों पर विचार के बाद पारित अपने निर्णय द्वारा जनपद पंचायत मल्हारगढ़ की निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पाबाई पाटीदार का चुनाव अवैध एवं शून्य घोषित कर पद रिक्त घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button