ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आत्महत्या से पहले फेसबुक पर डाली वीडियो, जिसके दुकान में 25 साल किया काम उसको बताया मौत का जिम्मेदार

मुरैना। शहर के दत्तपुरा में रहने वाले 42 साल के आदमी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उक्त युवक ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया, जिसमें उनके खुद की मौत का जिम्मेदार पुरुषोत्तम यादव को बताया है। पुुरुषोत्तम यादव की अलमारी, फर्नीचर की दुकान है, जिस पर मृतक आनंद कुमार 25 साल से काम कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान मालिक पर लगाया आरोप

जिस पुरुषोत्तम यादव पर आरोप लगे हैं, वह भी सदमे में है, क्योंकि चार दिन बाद उनके घर में शादी है। उनका कहना है, कि आनंद पर कई लोगों का कर्ज था। फेसबुक पर डाले गए वीडियो में 42 वर्षीय आनंद कुमार जाटव कह रहा है, कि मैं पुरुषोत्तम यादव के यहां 25 साल से काम कर रहा था। 25 साल में इन्होंने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इस आदमी ने मेरी जिंदगी में घुन लगा लिया। बच्चों का कैसे-कैसे पेट भरता हूं, मुझे पता है। काेरोना के समय इसने मुझे भगा दिया। मैंने अपने बच्चों का पेट कैसे भरा मैं ही जानता हूं। भला हो मेरे मकान मालिकों का, जिन्होंने मेरे बच्चों का पेट भर दिया। पैसे मांगने गया तो जातिसूचक गाली देकर भगा दिया।

कर्ज को लेकर था परेशान

दीपावली से एक दिन पहले 12000 रुपये दिए। 6000 रुपये लेबर को पहुंच गए। 10-12 दिन हो गए काम करते-करते पैसे मांग रहा हूं, दे नहीं रहा। मेरी मौत का जिम्मेदार पुरुषोत्तम यादव है। इसने 23 तारीख को तीन बजे मुझे बुलाया, जो काम हो चुका था उसे दोबारा करने को कह रहा था। तीन हजार रुपये हर सोमवार को देने की बात हुई थी। बंधन बैंक का मुझ पर कर्जा है, किश्त कहां से भरूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पुरुषोत्तम यादव है। यह कहने के बाद आनंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाने के बाद मर्ग का केस दर्ज किया है।

सदमे में दुकानदार आरोपित

फर्नीचर दुकान संचालक पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि आनंद मेरे यहां 25 साल से काम कर रहा था। अगर मैं इतना बेईमान आदमी होता तो वह इतने साल काम कैसे करता। मैंने तो उल्टा उसकी मदद के लिए एडवांस में पैसा दिया था, जिसका व्याज भी नहीं लेता था। उस पर बंधन बैंक के अलावा कई और लोगों का कर्ज था, सट्टा खेलने का आदी था। मरने से पहले उसने मेरा नाम क्यों लिया, यह नहीं पता। मेरा तो उससे ऐसा कोई विवाद भी नहीं हुआ। मेरे घर में चार दिन बाद शादी है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, मैंने आनंद के साथ कुछ भी गलत नहीं किया।

Related Articles

Back to top button