ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में कोहरे के बीच लोडिंग वाहन टकराए, किसान की मौत, तीन घायल

शिवपुरी। सिरसौद थानांतर्गत कुंअरपुर रोड पर शुक्रवार की अल सुबह सब्जी से भरे लोडिंग आटो कोहरे के कारण आपस में टकरा गए। हादसे में आटो में सवार एक किसान की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

कोहरे की वजह से हादसा

शुक्रवार की सुबह खेरिया निवासी किसान कल्याण रावत, राजू कुशवाह, रामसेवक कुशवाह, वीरू कुशवाह दो लोडिंग आटो में खेतों में उगाई हुई सब्जी बेचने के लिए शिवपुरी मंडी में आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे के कारण दोनों आटो चालकों को कुछ दिखाई नहीं दिया और सड़क पर आटो आपस में टकरा गए। हादसे में आटो में सवार चारों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में कल्याण रावत को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल तीनों किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button