ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस मूलांक के लोग स्वभाव से होते हैं चतुर, सभी के दिलों में करते हैं राज

इंदौर।सनातन धर्म में ज्योतिष और अंक ज्योतिष का महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर मनुष्य के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से भविष्य और स्वभाव के बारे में बताया जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का खास अहमियत है।

किसी जातक का मूलांक जन्मतिथि से निर्धारित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का जन्मांक 2 होता है। इस मूलांक के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ये मन से खूबसूरत होते हैं। आइए जानते हैं जन्मांक 2 वाले जातकों के बारे में खास बातें।

बचत करने में माहिर

मूलांक 2 के जातक पैसा बचाने में माहिर होते हैं। ये लोग नौकरी के साथ बिजनेस में तरक्की करते हैं। ये संगीत, गायन और लेखन के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करते हैं।

बुद्धिमान होते हैं

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 के जातक विद्वान होते हैं। ये बौद्धिक कार्यों में सफल होते हैं। यही गुण इन्हें सम्मान दिलाता है। कठिन परिस्थितियों में ये लोग रास्ता निकाले में सफल हो जाते हैं।

इन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता

मूलांक 2 के जातक मृदुभाषी होते हैं। इनमें राजनेता बनने के गुण भी होते हैं। ये अपनी रचनात्मकता के कारण शीघ्र प्रसिद्धि हासिल कर लेते है।

आत्मविश्वास की होती है कमी

मूलांक 2 के लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। ये लोग जल्दी नहीं बोलते और स्वभाव परिवर्तनशील होता है। उनमें एकाग्रता की कमी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button