ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कागजों पर रोक, लेकिन इंदौर शहर में बेधड़क आ रहीं इंटर स्टेट बसें

इंदौर। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। अमूमन यह हालात शाम के समय अधिक निर्मित होते हैं। इस समय शहर की सड़कों पर इंटर स्टेट बसें भी सवारी बैठाने के लिए खड़ी हो जाती हैं। बसों के आवागमन और सवारी बैठाने के लिए स्थान तय है। इसके बावजूद ये बसें शहर भर में आसानी से आवागमन कर रही है। सबसे ज्यादा परेशानी विजय नगर क्षेत्र में है। यहां पर मेट्रो कार्य के कारण यातायात मुश्किल से चल रहा है।

शहर में इंटर स्टेट बसों के लिए रूट तय किए गए है। इसके बाद भी बसों की आवाजाही पूरे शहर में होती है। विजय नगर, रसोमा चौराहा, शिवाजी वाटिका, नवलखा चौराहा आदि स्थानों पर कई बार बसों के कारण जाम लग जाता हैं। विजय नगर क्षेत्र में तो शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच जाम की स्थिति बन जाती है। यहां बसों की कतार सवारी बैठाने के लिए लगती हैं। यही हाल शहर में अनेक स्थानों पर देखे जा सकते है।

शहर में बन रहे अंतरराज्यीय बस स्टैंड

शहर में इंदौर विकास प्राधिकरण (इंविप्राा) दो अंतरराज्यीय बस स्टैंड बना रहा है। नायता मुंडला और एमआर-10 क्षेत्र में बन रहे बस स्टैंड अब तक शुरू नहीं हो पाए है। दोनों बस स्टैंड के शुरू होने के बाद बसों का अन्य राज्यों को जाने वाली बसों को यहां से चलाया जाएगा। वर्तमान में बसें तीन इमली बस स्टैंड से संचालित की जाती है।

शहर में कई स्थानों पर आफिस

अन्य राज्यों तक बस संचालित करने वाले बस संचालकों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यालय बना लिए है। जहां बुकिंग सहित अन्य कार्य के साथ ही बसों का संचालन किया जाता है। इसके अतिरिक्त शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में सवारी बैठाने के लिए भी आफिस बना रखे है।

इंटर स्टेट बसें तय रूट पर ही चलनी चाहिए। इनके लिए तय स्टैंड भी हैं। अगर कोई इंटर स्टेट बस अपने रूट से अलग जा रही है, तो इस पर जांचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– मनीष अग्रवाल, डीसीपी, यातायात प्रबंधन

Related Articles

Back to top button