ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

दमोह के अथाई गांव में पटाखों का विनष्टीकरण, क्षेत्र धमाके से दहल गया

दमोह। देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले अथाई गांव में पुलिस की बीडीएस टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री से जब्त किए गए पटाखों का विनष्टीकरण किया।धमाका इतना तेज था कि जबलपुर नाका क्षेत्र धमाके से दहल गया और झटका महसूस हुआ। जिससे लोगों ने इसे भूकंप का झटका समझ लिया और इंटरनेट मीडिया पर लिखकर इस बात की पुष्टि करने लगे कि कहीं भूकंप तो नहीं आया।

अथाई गांव में विस्फोट का वीडियो सामने आया

कुछ लोग अपने-अपने क्षेत्र में झटके आने की बात लिखने लगे। तभी इंटरनेट मीडिया पर अथाई गांव में हो रहे एक विस्फोट का वीडियो सामने आया। जिसमें कुछ ही देर में इतना जोर का धमाका हुआ कि चारों ओर आग ही आग दिखाई देने लगी और धुएं के बादल बन गए।

दमोह सीएसपी बोले-नष्ट करना बेहद जरूरी था

जब इस बारे में दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बड़े पुल पर जो अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था उसी फैक्ट्री से इन पटाखों को जब्त किया गया था जिनको नष्ट करना बेहद जरूरी था। इसलिए मंगलवार को अथाई गांव में पहाड़ी के नजदीक इन पटाखों का विनष्टीकरण किया गया और लोगाें को जब इस बात की जानकारी लग गई कि यह भूकंप का झटका नहीं था तब उन्होंने राहत की सांस ली।

अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में हुई थी छह मौतें

बतादें कि 31 अक्टूबर की दोपहर बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। जिसमें फैक्ट्री संचालक अभय गुप्ता सहित दो महिलाओं की मौत हो गई थी और तीन महिलाओं ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।पटाखों के विनष्टीकरण के विस्फोट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए तो फैक्ट्री में कितनी जोर का धमाका हुआ होगा।

Related Articles

Back to top button