ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी को बदमाशों ने पीट-पीट कर किया घायल, की लूटपाट

फरीदाबाद: आरपीएफ व जीआरपी रही बेखबर, सुरक्षा पर उठे सवाल, पलवल के प्लेटफार्म नंबर आठ की है घटना।(फाइल फोटो)पलवल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर रनिंंग रूम में जा रहे एक रेलकर्मचारी को बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई घर घायल कर दिया और मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को दे दी है लेकिन बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्टेशन परिसर में हुई इस घटना से यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।जानकारी के अनुसार पलवल स्टेशन पर तैनात रनिंग कर्मचारी शिवम कुमार मंगलवार की सुबह करीब चार बजे पलवल से आगरा जाने वाली 04496 शटल के कर्मचारी को सामान देकर वापस रनिंग रूम आ रहे थे। जैसे ही वह प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे, वहां तीन बदमाश पहले से ही खड़े थे। बदमाशों ने उनका पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शिवम ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पत्थरों से वारकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। अचेत होने पर बदमाशों ने उनका पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।स्टेशन परिसर की सुरक्षा पर सवालस्टेशन पर तैनात आरपीएफ आैर जीआरपी रात के समय गश्त करने का दावा करती है लेकिन रेलकर्मी के साथ हुई इस घटना ने दोनों सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल खोल दी। सवाल ये उठता है कि जब रात के वक्त आरपीएफ आैर जीआरपी के जवान प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में गश्त करते हैं तो घटना कैसे हुई। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

Related Articles

Back to top button