ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

आचार संहिता के दौरान बंदूक लेकर घूम रहा था युवक, किया फायर, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

भोपाल। प्रदेश में पिछले हफ्ते विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो चुकी है। लोगों के लाइसेंसी हथियार भी थाने में जमा किए जा रहे हैं। ऐसे में परवलिया इलाके में एक युवक को अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज कर उसकी बंदूक जब्त कर ली है। गोली चलाने वाला युवक बेरोजगार है। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश कर रहा है और दोस्त की सलाह पर गोली चलाने का अभ्यास करने पहुंचा था।

कुछ दिन पहले ही बनवाया था शस्त्र लाइसेंस

परवलिया पुलिस के मुताबिक शाहजहांनाबाद निवासी महेंद्र सेन बेरोजगार है और इन दिनों नौकरी तलाश रहा है। जब उसे कहीं काम नहीं मिला तो उसके दोस्तों ने उसे सलाह दी कि वह बंदूक का लाइसेंस बनवा ले तो उसे सुरक्षा गार्ड की नौकरी किसी सिक्युरिटी एजेंसी में मिल जाएगी। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही भोपाल से एक 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस बनवा लिया था। उसके बाद से वह उसे चलाने का अभ्यास करने के लिए जगह तलाश रहा था। शानिवार की रात वह परवलिया के ग्राम दौलतपुर के टिकारिया जोड़ पर दोस्त के साथ पहुंचा था, जहां पर उसने अपनी बंदूक से फायर कर दिया।

पुलिस ने जब्त की बंदूक

इन दिनों शहर में आचार संहिता लगी है और पुलिस गश्त पर थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई। आसपास तलाश की तो उसे महेंद्र सेन और उसका दोस्त दुर्गेश मिल गए। पुलिस ने दोनों को रोका। पूछताछ करने पर उन्होंने बंदूक का लाइसेंस तो दिखा दिया, लेकिन पुलिस ने फायर करने का कारण पूछा तो दोनों गुमराह करने लगे। बाद में महेंद्र सेन ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही बंदूक का लाइसेंस बनवाया था। वह गार्ड की नौकरी करना चाहता है। उसके लिए वह दोस्त के साथ गोली चलाने का अभ्यास करने आया था। पुलिस ने दोनों पर धारा 336 और आचार संहिता उल्लंघन की धारा में एफआइआर दर्ज करते हुए बंदूक जब्त कर ली।

Related Articles

Back to top button