ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति के बाद सूचना आयुक्तों के चयन के लिए बुलाई बैठक स्थगित

भोपाल। राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों को रिक्त पदों की पूर्ति के लिए बुलाई चयन समिति की बैठक सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थगित कर दी। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बैठक बुलाए जाने की सूचना रविवार देर रात दिए जाने को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय को सुबह सूचना दी कि बैठक स्थगित कर दी गई है।

सात पद हैं स्‍वीकृत

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला के अलावा दो सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी और राहुल सिंह हैं। सूचना आयुक्त के दस पद स्वीकृत हैं लेकिन सात से अधिक कभी नहीं भरे गए। जुलाई 2023 में सूचना आयुक्त अरुण कुमार पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद से रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण बैठक नहीं हो सकी।

गोविंद सिंह ने ली थी आपत्ति

विधानसभा चुनाव की घोषणा को देखते हुए रविवार देर रात सूचना दी गई कि सूचना आयुक्तों के चयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बैठक होगी। इसकी सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने आपत्ति की।

यह चेतावनी भी दी थी

उन्होंने कहा कि मैं अपने गृह क्षेत्र लहार में हैं और सुबह नहीं आ पाएंगे। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि उनकी अनुपस्थिति में कोई निर्णय लिया जाता है तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। इसके बाद विभाग ने अपरिहार्य कारणों के कारणों से बैठक स्थगित किए जाने की सूचना भेज दी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब आचार संहिता के बाद ही नियुक्ति संबंधी बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button