ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

15 दिन के बाद मिला लापता युवक का शव, थाने के सामने प्रदर्शन

 

 उमरिया, जिले के मानपुर में 15 दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद उसकी लाश को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक युवक के परिजन रविवार की सुबह लाश लेकर थाने के सामने पहुंच गए और घटना की जांच की मांग और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करके लाश को खंडहर में फेंक दिया गया था। स्थानीय लोग भी परिजनों के साथ हैं और उन्होंने मांग की है कि युवक की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मिला कार्रवाई की जाए।

15 दिन से लापता मानपुर निवासी अमर सोनी की लाश शनिवार को पुराने स्टेट बैंक बिल्डिंग के पास एक खंडार में पाई गई थी। लाश काफी पुरानी लग रही थी, साथ ही शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। यही कारण है कि परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद लाश को खंडहर में छुपाने की कोशिश की गई है। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कुछ दबंग लोगों ने की है जिन्हें बचाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

दूसरे दिन हुए सक्रिय

पुलिस ने इस मामले में लाश मिलने के बाद मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम करने के बाद शॉप परिजनों को सौंप दिया था। परिजन पहले तो शव घर लेकर चले गए थे लेकिन रविवार की सुबह वे वापस शव को पहले घटनास्थल पर ले गए और बाद में थाना के सामने लाकर प्रदर्शन करने लगे।

गरमाया माहौल

परिजनों द्वारा लाश को थाना परिसर के सामने रखने से माहौल गर्म हो गया और नगर के लोग सड़क पर उमड़ पड़े। थाने के सामने अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पुलिस को लोगों को समझने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस लगातार यह आश्वासन दे रही है कि युवक की मौत के मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी को इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर माफ नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button