ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

तालाब में नहाने गए चार बालकों की डूबने से मौत नाला पार करने के दौरान हादसे की आशंका

कटनी। तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैंगवां गांव के चार बच्चे साइकिल से पिपरिया परौहा मार्ग पर बन रहे तालाब में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूब गए। दोपहर बाद तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

साइकिल व कपड़े तालाब के पास मिले

तालाब के पास बच्चों की साइकिल व कपड़े रखे मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद चारों बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।

घर से घूमने निकले थे

जानकारी के अनुसार नैंगवा निवासी धर्मवीर (11) पिता रामकुमार वंशकार, शौर्य (13) पिता अवधेश सिंह, मयंक (13) पिता काशीराम यादव और शशि (14) पिता गजराज सिंह रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे, लेकिन दोपहर बाद तक घर वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की।

गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर तालाब

इस बीच स्वजन को जानकारी लगी कि गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर पिपरिया परौहा मार्ग पर मत्स्य विभाग के बनाए जा रहे तालाब के पास उनको मैदान में देखा गया था। जिसके बाद स्वजन उनकी खोज में तालाब के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल व कपड़े रखे मिले।

नाला पार करने के दौरान हादसे हुआ होगा

खोजबीन के दौरान तालाब में मिलने वाले नाले के पानी में एक साथ तीनों बच्चे मिले जबकि कुछ दूरी पर चौथा बच्चा मिला। चारों को पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। तालाब में मिलने वाले नाले में एक साथ तीन बच्चों के मिले शव में वे एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे। इससे आशंका है कि तालाब में नहाने के दौरान नाला पार करने की कोशिश के दौरान वे हादसे का शिकार हुए।

गांव में छाया मातम, अस्पताल में हर आंख नम

नैगवां गांव के चार बच्चों की एक साथ हुई मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। लोग स्लीमनाबाद अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस जैसे ही बच्चों के शव पीएम के लिए मरचुरी में रखवाने ले जाने लगी स्वजन शवों से लिपट गए। अस्पताल में स्वजन की चीख पुकार से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पुलिस ने चारों शवों को मरचुरी में रखवाया है और सोमवार की सुबह उनका पीएम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button