ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

सचिन, युवराज, सहित क्रिकेट के सितारों का छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत..

रायपुर में मंगलवार से रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज शुरू हो रही है। सोमवार शाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के लेजेंड खिलाड़ी ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली सहित भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के अलावा बांग्लादेश के खिलाड़ी भी रायपुर आ चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को 5 स्टार लग्जरी रिजॉर्ट ले जाया गया।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के लेजेंड खिलाड़ी ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली सहित भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के अलावा बांग्लादेश के खिलाड़ी भी रायपुर आ चुके हैं। सचिन तेंदुलकर और तमाम खिलाड़ी जब लेक रिजॉर्ट पहुंचे तो छत्तीसगढ़िया अंदाज में उनका स्वागत किया गया।आदिवासी कलाकार मांदर की थाप में थिरक रहे थे और खिलाड़ियों को जरीवाला दुपट्टा पहनाकर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। मंगलवार को 2 मैच खेले जाएंगे।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स-बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच दोपहर 3.30 बजे होगा। 27 को ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7.30 बजे होगा। पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को शाम 7.30 बजे और दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को 7.30 बजे होगा। 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। क्रिकेट को लेकर छत्तीसगढ़ में गजब का उत्साह है।

रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेडियम के बाहर बने काउंटर से टिकट जरूर लेना होगा। लोगों को फ्री टिकट की सुविधा दी जा रही है। मैच देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रूट मैप व पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button